चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎. Amy Blankenship

Читать онлайн книгу.

चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎ - Amy Blankenship


Скачать книгу
शाच की क़ब्र की तलाश कर रहे थे, जो उन दोनों को तबाह कर सकता था।

      जंगलों की गहराई में जहां कोई इंसान उन्हें सुन नहीं सकता था, मलाची, एक छोटे जगुआर कुल का मुखिया, अंधेरे में अपने दुश्मन की ओर भागा…. एक आदमी, जिस पर उसे अपने पक्के दोस्त से बढ़ कर भरोसा नहीं करना चाहिए था। उसका शिकार भी एक इच्छाधारी था, इसकी रगों में एक कूगर का खून दौड़ रहा था।

      मलाची नथनियल की तलाश में मैदान में घुस गया, जहां वह उसके इंतज़ार में इंसानी रूप में खड़ा था। चंद कदम आगे चलने के बाद, अपने एक रूप से दूसरे में बदलते हुए, मलाची अपने इंसानी रूप में आ गया। चाहे वे किसी भी रूप में होते, लेकिन वे दोनों काफी घातक थे। इंसानी रूप में वे दोनों ही बलिष्ठ थे, और नर्म त्वचा के नीचे उनकी कसी हुई मांसपेशियाँ फौलादी थीं। इच्छाधारी जल्दी बूढ़े नहीं होते थे और दोनों ही आदमी मुश्किल से 30 के लगते थे, हालांकि वे दोनों ही अपने पचासवें वर्ष में थे।

      अगर यह कोई हॉलीवुड की मूवी होती तो इसे मोटे तौर पर बदलने में कुछ मिनट लगते, लेकिन यह वास्तविकता थी, और इस मैदान में कोई लार टपकाते हुए राक्षस नहीं थे। एक इच्छाधारी के लिए नग्नता कोई बड़ी बात नहीं थी, और उन के सर के ऊपर छाए हुए तूफानी बादलों में पड़ी एक दरार से छन कर चाँदनी उन पर किसी स्पॉट लाइट की तरह पड़ रही थी।

      "इस पर बात करने की ज़रूरत नहीं है," अपने दोस्त के सामने अपना पक्ष रखते हुए नथानियल ने कारण स्पष्ट करने का प्रयास किया। "मेरी बात सुनो! यह तीस साल पहले की बात है और अब चीज़ें बदल गई हैं.....मैं बदल गया हूँ।"

      “तीस सालों के झूठ की कीमत!”‎ मलाची गरजा, उसकी आवाज़ मैदान में गूंज रही थी। उसकी नज़रें उस स्थान की खोज कर रही थीं, जहां उसने केन को दफनाया था और उसने अपनी आँखों में नमी की चुभन महसूस की। "तुम्हारे कारण, मैं ने केन को खाक में मिला दिया था.....तुम्हारे कारण मैं ने उसे तीस सालों तक छोड़ दिया था।"

      "मैं तुम्हें उसे क़ब्र से निकालने नहीं दूंगा, मलाची! तुम जानते हो कि अगर तुमने ऐसा किया तो उसका क्या परिणाम निकलेगा," नथानियल ने घबराते हुए मलाची को उस व्यक्ति की क़ब्र की तलाश करते हुए देखा, जो कभी उसका सब से अच्छा दोस्त हुआ करता था। वह इसे कभी नहीं समझा। केन एक पिशाच था, और वह खतरनाक था।

      केन भी उन दो चीज़ें में से एक था, जो जगुआरों तथा कूगरों की साझेदारी के बीच की अड़चन थीं.....केन और मलाची की हसीन, धोखेबाज़ और बेवफा बीवी कार्लोटा। नथानियल पहले उससे प्यार करता था। वह नहीं चाहता था कि यह ऐसा मोड़ ले। अंततः नथानियल ने इन मुश्किल का हल एक ईर्ष्यायुक्त जुनून में ढूंढा.....उसने एक तीर से दो शिकार किए।

      "वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त था और उसने कभी मुझे धोखा नहीं दिया था! वह तुम थे, जिसने मेरी पीठ में छुरा भोंका था!" मलाची ने हाथ उठा कर अपनी पहनी हुई बालियों को छुआ, वही, केन की बालियाँ, उसने क्रोध के आँसू पीने के प्रयास में पलकें झपकाईं, क्या हुआ था? जब उसने केन को अपनी मुर्दा बीवी पर झुके हुए देखा था, वह उलझन में स्तब्ध रह गया था, तब तक नथानियल ने केन के क़ातिल होने की पुष्टि नहीं कर दी थी।

      वह यहीं, इसी मैदान में मरी होगी, तो उसने सोचा कि केन को भी ठीक इसी धरती में दफन कर देना ही सही होगा....इसी मिट्टी में। यहाँ तक कि उसने केन की जादू की किताब को भी चुरा लिया था और इसे बदला लेने के लिए उसी के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

      हाँ, नथानियल एक चीज़ के बारे में सही था। अधिकतर पिशाच बुरे थे, लेकिन कुछ अपवाद भी थे, और केन उनमें से एक था। लेकिन जो उसने किया, उससे ज़्यादा बुरा कुछ भी नहीं था। यह जादू केवल केन की जीवनसाथी द्वारा उलटाया जा सकता था।

      उस वक़्त मलाची को यह मज़ाक लगा था, क्योंकि केन चिरयुवा था और अभी तक अपनी जीवनसाथी से नहीं मिला था। अतीत में वह और केन अक्सर मज़ाक किया करते थे कि ऐसी औरत कभी पैदा ही नहीं होगी। उस के मस्तिष्क में केन की वह मुस्कुराहट कौंध गई, जब उसने कहा था, 'ईश्वर को ऐसी औरत बनाने के लिए काफी मज़ाकिया बनना पड़ेगा, जिसमें उसके कुछ गुण हों।'

      "वह यहाँ नीचे काफी समय से दफ्न है।" नथानियल ने चेतावनी दी। "जिस तरह की रक्त-पिपासा और पागलपन उस पर सवार था…. अगर तुम केन को अभी मुक्त करोगे, तो वह हम दोनों को मार डालेगा।"

      मलाची के दिमाग़ में झटका लगा और उसने नथानियल पर नज़र डाली। "वह केवल मुझे मार सकेगा, क्योंकि तुम तो पहले ही मर चुके होगे।"

      "इस


Скачать книгу